समसारा – द वर्ल्ड एकेडमी में हिंदी दिवस का आयोजन

हिंदी दिवस के अवसर पर समसारा – द वर्ल्ड एकेडमी में विद्यार्थियों में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति प्रेम, सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर भाषण, कविता-पाठ, दोहे, निबंध लेखन तथा सुंदर एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं।

विशेष प्रार्थना सभा के आयोजन के दौरान विधार्थियों ने भिन्न भिन्न हिंदी साहित्य के कवि, लेखकों और उपन्यासकारों के रूप प्रस्तुत करते हुए उनकी उपलब्धियों को प्रस्तुत किया l इस प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य की विविधता और समृद्ध परंपरा को समझने का अवसर दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिंदी को अपनी संस्कृति, अभिव्यक्ति और साहित्यिक विरासत से जोड़ते हुए उसके संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी प्रसाद ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और "हिंदी हमारी शान है, हिंदी हमारी पहचान है" के संदेश के साथ भाषा के महत्व को रेखांकित किया।

 

 

 
 
 
 
QUICK LINKS

» Admission Process

» Student Assessments

» Academic Calendar

» Achievements

» Gallery
CONTACT US

H.S. 21, Sector 37 (RHO II),
1st Avenue,
Semia Estate,
Greater Noida - 201308
+91-9582770015, +91-9999150819 (Reception),
For Admission Inquiry :- +91-9582770040,
For Transport Inquiry :- 8755506636
Email: info.sam@meerutpublicschool.edu.in
Website: http://www.samsara-worldacademy.co.in
LOCATION

Copyright © 2026 - All Rights Reserved - meerutpublicschool.edu.in Design & Developed by Svmsindia.com